https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: पशुओं में मुंह खुर और गलघोटू रोग के लिए शुरू होगा संयुक्त टीकाकरण अभियान, 65 टीमें गठित

 
Veterinary doctors vaccinating cattle in a village of Sirsa Haryana during joint vaccination campaign.

Sirsa News: पशुपालकों की आर्थिक उन्नति तथा पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के 11वें चरण के तहत मई माह के प्रथम सप्ताह से प्रदेशभर में मुंह खुर एवं गलघोटू रोग से बचाव के लिए संयुक्त टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 

उपनिदेशक सघन पशुधन एवं विकास परियोजना, सिरसा डॉ. सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सभी उपमंडल अधिकारियों, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के अधिकारियों तथा पशुचिकित्सको को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे और सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मुंहखुर एवं गलघोटू दोनों ही पशुओं के लिए अत्यंत खतरनाक रोग हैं। मुंह खुर रोग में पशुओं के मुंह व खुर में छाले पड़ जाते हैं, जिससे उन्हें चारा खाने और चलने में कठिनाई होती है, जबकि गलघोटू रोग में तेज बुखार, गले में सूजन तथा सांस लेने में परेशानी होती है। 

इन बीमारियों के कारण, पशुओं के दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इन मामलों में पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा में इस अभियान के तहत लगभग 4,34,000 पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। 

Sirsa News: एडीसी अर्पित संगल ने दिव्यांग केंद्र में किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, सिरसा के विशेष बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

इसके लिए 65 पशु चिकित्सकों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जो पशुपालकों के घर-घर जाकर नि:शुल्क टीकाकरण करेंगी। साथ ही सभी पशुओं की टैगिंग कर उनका डाटा भारत पशुधन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे पशुओं का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी पशुपालकों, गौशाला समितियों तथा निजी डेयरी संचालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं।

Rajasthan