https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: गांव जमाल की सरपंच,पति ओर भतीजे पर केस दर्ज

 
Police FIR document showing details of Jamal Sarpanch Case Darj in Sirsa district following a complaint by RTI activist Mohanlal

सिरसा: जिले के गांव जमाल की  सरपंच उसके पति, सरपंच के भतीजे और एक महिला सहित कई लोगों पर नाथुसरी चोपटा थाना में मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीण मोहनलाल की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच विनोद रानी और उनके पति ओम प्रकाश उर्फ लीलू  के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में ओम प्रकाश पुत्र जोरा राम व सुरेंद्र कुमार पुत्र भरत सिंह और आशा पत्नी  कालूराम को भी नामजद किया गया है। उक्त लोगों के खिलाफ मोहनलाल को ब्लैकमेल करने और उनकी सामाजिक छवि खराब करने के लिए जाल बिछाने का आरोप लगा है।

शिकायतकर्ता मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उसने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई लगाकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का ब्यौरा मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त महीने में उन्होंने डीसी सिरसा और हरियाणा के मुख्यमंत्री को नालियों के फर्जी बिल लगाने और कम कार्य करके ज्यादा काम के पैसे लेने की शिकायत दी थी।

Jamal Sarpanch Fake Case FIR

Jamal Sarpanch Fake Case FIR

मोहनलाल को  केस में फंसाने के लिए महिला ने शिकायत दे दी। मोहनलाल ने तुरंत पुलिस को इस पूरी साजिश के बारे में बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी।

पुलिस की निष्पक्ष जांच के दौरान जब सच सामने आने लगा तो महिला और उसके साथियों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इस पूरी घटना के बाद अब मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सरपंच विनोद रानी, प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गांव जमाल में यह मामला अब भारी चर्चा का विषय बन गया है और पुलिस हर पहलू से सबूत जुटाने में लगी है।

Rajasthan