https://www.choptaplus.in/

सिरसा से JJP का विशाल काफिला इस शहर के लिए रवाना, जानिए क्या है पार्टी का नया प्लान

 
सिरसा के चोपटा में डॉ. अजय चौटाला का जन्मदिन मनाते JJP नेता अनिल कासनिया और कार्यकर्ता

सिरसा (Chopta Plus): जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिरसा के चोपटा में कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के ऐलनाबाद हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया के प्रतिष्ठान पर आयोजित इस कार्यक्रम में केक काटकर डॉ. चौटाला के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान पार्टी की भविष्य की रणनीतियों और हांसी रैली को लेकर अहम बयान सामने आए।

JJP की वापसी पर अनिल कासनिया का बड़ा बयान

कार्यक्रम के दौरान अनिल कासनिया ने पार्टी के पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि JJP ने हमेशा जनता के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू करवाई हैं। उन्होंने संगठन के लगातार मजबूत होने का दावा करते हुए स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जननायक जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ राजनीति में वापसी करेगी।

JJP Ajay Chautala Birthday Sirsa Chopta

क्या हांसी की 'जनचेतना रैली' बदलेगी राजनीति के मायने?

आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कासनिया ने कहा कि हांसी में आयोजित होने जा रही 'जनचेतना रैली' प्रदेश की राजनीति के मायने बदलने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि लाखों लोग इस जनचेतना रैली के साक्षी बनेंगे।

सिरसा: चौपटा में दो बड़े सड़क हादसे, 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत

जन्मदिन समारोह के समापन के तुरंत बाद, JJP कार्यकर्ताओं का एक बड़ा काफिला अपनी गाड़ियों के साथ हांसी रैली में शिरकत करने के लिए चोपटा से रवाना हो गया।
 

Rajasthan