https://www.choptaplus.in/

सिरसा: कैरावाली गांव में राज मिस्त्री ने की जीवन लीला समाप्त, मानसिक तनाव बना कारण

 
Police investigation scene and local reporting in Kairawali village regarding Kairawali Village Suicide News

नाथूसरी चौपटा। गांव कैरावली में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतनाम के रूप में हुई है। वह पेशे से चिनाई का मिस्त्री था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना चौपटा थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार सतनाम शादीशुदा था और उसके परिवार में एक बेटा व एक बेटी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के पिता हरचंद ने बताया कि सतनाम पिछले काफी समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी एसआई हिम्मत ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
 

Rajasthan