https://www.choptaplus.in/

सिरसा न्यूज़: लॉयंस क्लब चौपटा टाउन की शानदार पहल, शिवम अस्पताल में लगा फुल बॉडी ब्लड टेस्ट कैंप

 
नाथूसरी चौपटा के शिवम अस्पताल में लॉयंस क्लब द्वारा आयोजित फुल बॉडी ब्लड टेस्ट कैंप

नाथूसरी चौपटा (सिरसा)। क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा की दिशा में एक शानदार पहल करते हुए लॉयंस क्लब चौपटा टाउन द्वारा स्थानीय शिवम अस्पताल में एक विशेष 'कंप्लीट बॉडी ब्लड टेस्ट कैंप' का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में तेजी से पनप रही गंभीर और जानलेवा बीमारियों की समय रहते पहचान करना है, ताकि समय पर सही इलाज मिल सके।

इस विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि लॉयन राजेश गोदारा (प्रधान, आस्था क्लब सिरसा) ने शिरकत की। कैंप में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य की विस्तृत जांच करवाई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के फुल बॉडी ब्लड टेस्ट से कई छिपी हुई बीमारियों का प्रारंभिक चरण में ही पता लग जाता है, जिससे लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयंस क्लब चौपटा टाउन के पदाधिकारियों और शिवम अस्पताल के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर क्लब के प्रधान लॉयन डॉ. इंद्र सिंह जांगड़ा ने बताया कि उनका क्लब हमेशा से सामाजिक और स्वास्थ्य  से जुड़े कार्य करता रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी लोगों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे कैंप लगाए जाएंगे। क्लब की इस नेक मुहिम की पूरे चौपटा क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

युवा सैन एकता एवं सेवा ट्रस्ट सिरसा की अनूठी पहल, बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत अंक लाने वालों को घर-घर जाकर कर रहे सम्मानित

इस अवसर पर क्लब के सचिव लॉयन दिनेश कुमार जांगड़ा, लॉयन शमशेर सिंह, लॉयंस डॉ. राजेश गोदारा, कोषाध्यक्ष लॉयन बंशीधर सेठ, लॉयन पवन धामू, लॉयंस राजवीर जांगड़ा, लॉयंस सुभाष बेनीवाल और लॉयंस राजेश सुथार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही शिवम अस्पताल की ओर से डॉ. विशाल और उनके अनुभवी स्टाफ सदस्य राय सिंह, छबील दास और गुलाब भाटी ने मरीजों की टेस्ट प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Rajasthan