https://www.choptaplus.in/

हैदराबाद में गूंजे सिरसा के सुर, राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज ने जीता दूसरा स्थान

 
Shah Satnam Ji Boys College students winning second prize at 8th AIU National Qawwali Competition in Hyderabad

सिरसा: हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में 1 से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित 8वीं एआईयू राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता 'जश्न-ए-कव्वाली' में सिरसा के शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) का प्रतिनिधित्व कर रही इस टीम ने अपने बेहतरीन सुरों से न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले और विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन किया है।

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के साहिल, एम.कॉम के हर्ष और बीए प्रथम वर्ष के हर्षदीप ने अपने सुरों के शानदार संगम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम का नेतृत्व मैनेजर अनिल रोहिल्ला ने किया, जबकि संगीत निर्देशक अनिल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने यह ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सीडीएलयू से डीएसडब्ल्यू नॉमिनी डॉ. राजेश छिकारा भी विशेष रूप से हैदराबाद में मौजूद रहे।

इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय मार्गदर्शक संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा और छात्रों की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर यह जीत संस्थान के लिए गर्व की बात है। उधर, सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. कुंडू और डीवाईडब्ल्यू डॉ. मंजू नेहरा ने भी टीम को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवमयी पल बताया।

सिरसा के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन, बच्चों को खेल-खेल में किया जा रहा स्कूल के लिए तैयार

छात्रों की इस शानदार जीत पर डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन दान सिंह इन्सां, शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत इन्सां और रिटायर्ड कर्नल नरेंद्रपाल सिंह तूर ने भी खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि आनंद, आर.के. बजाज, आर.के. चौहान व अन्य प्राध्यापकों ने विजेता टीम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rajasthan