https://www.choptaplus.in/

सड़क हादसे में घायल शिक्षक सतबीर बराच की मौत, शिक्षा जगत व चौपटा क्षेत्र में शोक की लहर

 
JBT Teacher Satbir Barach dies after road accident in Nathusari Chopta Sirsa

चौपटा। हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा में सड़क हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाथुसरी कलां निवासी जेबीटी शिक्षक सतबीर बराच गांव जोड़कियां के प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत्त थे। 15 मार्च को सतबीर बराच पुत्र धर्मसिंह बराच की बाईक चौपटा स्थित चौधरी देवीलाल चौक से टकरा गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलावस्था में उन्हें सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें ईलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे शिक्षा जगत व पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शाम को उनके पैतृक गांव नाथुसरी कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार करीब 52 वर्षीय शिक्षक सतबीर बराच की बाईक नाथुसरी चोपटा स्थित चौक से टकरा गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को तत्काल सिरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर किया गया।

चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सतबीर बराच 1997 में जेबीटी अध्यापक नियुक्त हुए थे, वर्तमान में जोड़कियां गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में उनकी पोस्टिंग थी। सतबीर बराच के एक बेटा है जो कि करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है। सरबीर बराच की मौत की सूचना मिलते ही नाथुसरी कलां व चौपटा सहित पूरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शाम को उनके पैतृक गांव नाथुसरी कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Rajasthan