https://www.choptaplus.in/

सिरसा के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन, बच्चों को खेल-खेल में किया जा रहा स्कूल के लिए तैयार

 
Children participating in activities during the School Readiness Mela at an Anganwadi center in Sirsa Dabwali

सिरसा: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को सिरसा (डबवाली) के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में 'स्कूल रेडीनेस मेला' लगाया गया। इस मेले का मुख्य उदेश्य छोटे बच्चों को दिमागी और शारीरिक तौर पर स्कूल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार करना है।

इस खास मेले में बच्चों के लिए अलग-अलग कॉर्नर बनाए गए थे, जहां उन्हें खेल-कूद के जरिए नई चीजें सिखाई गईं। विभाग की कोशिश है कि बच्चों के अंदर स्कूल जाने को लेकर कोई डर न रहे और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई की शुरुआत कर सकें।

School Readiness Mela In Sirsa Anganwadi

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रेणु बाला ने अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा करके मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद माता-पिता से बातचीत की और उन्हें अपने बच्चों का जल्द से जल्द स्कूल में दाखिला करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Sirsa News: अरनियावाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल में 'वर्ल्ड हेल्थ डे' पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, रामकृष्ण खोथ ने बच्चों को किया जागरूक

यह पूरा कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहरी) के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर रचना, रेखा और बलविंद्र ने भी अपने-अपने इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Rajasthan