https://www.choptaplus.in/

सिरसा: गांव रोहण में PWD की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीण को मिली धमकी, CM के नाम DC को सौंपा ज्ञापन

 
Villager handing over a memorandum to Deputy Commissioner regarding PWD land encroachment in Sirsa

सिरसा: जिले के गांव रोहण में PWD की जमीन पर कब्जा करने और हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का बड़ा मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले हरप्रीत सिंह दहिया ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त (DC) को सौंपी है। हरप्रीत ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है।

शिकायत में बताया गया है कि गांव के सरकारी बस स्टैंड से लेकर सरकारी स्कूल तक पीडब्ल्यूडी विभाग की काफी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और वहां से अपनी निजी पाइप लाइन भी निकाल ली है।

PWD Land Encroachment Complaint In Sirsa

हरप्रीत सिंह का आरोप है कि कब्जा करने वाले लोग लगातार सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और वहां मौजूद हरे-भरे पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि यह पूरा खेल पीडब्ल्यूडी विभाग के कुछ कर्मचारियों की शह पर हो रहा है, जो अवैध कब्जा करने वालों का पूरा साथ दे रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने इन लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा करने से रोका, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने और झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी। हरप्रीत ने प्रशासन को स्पष्ट कहा है कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके सीधे जिम्मेदार कब्जा करने वाले और संबंधित PWD कर्मचारी होंगे।

सिरसा के प्राइवेट स्कूलों में किताबें-ड्रेस बेचने पर रोक, फीस पर भी सख्ती

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े अधिकारी को गांव भेजकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाए।

Rajasthan