https://www.choptaplus.in/

सिरसा में शहीदी दिवस पर जयदेव सहदेव जैन ट्रस्ट ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम , न्यू स्टार म्यूजिकल ग्रुप ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

 
Local artists singing patriotic songs during Shaheedi Diwas program organized in Sirsa to tribute Bhagat Singh

सिरसा: शहीदी दिवस के अवसर पर शहर में देशभक्ति का एक अलग ही जज्बा देखने को मिला, जहां स्थानीय गायकों ने अपने सुरों से अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जयदेव सहदेव जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में संगीत के जरिए महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की शहादत को नमन किया गया।

ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में भगत सिंह के जीवन और उनके देश प्रेम पर विस्तार और दिल की गहराईयों से चर्चा की गई। ललित जैन ने बताया कि 28 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह बचपन से ही इंकलाबी विचारों वाले थे और 'इंकलाब जिंदाबाद' का उनका नारा आज भी युवाओं की रगों में जोश भर देता है।

कार्यक्रम के दौरान न्यू स्टार म्यूजिकल ग्रुप के प्रधान माणकचंद जैन की प्रेरणा से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। 'कर चले हम फिदा, ए वतन साथियों', 'ये देश है वीर जवानों का' और 'ऐ मेरे वतन के लोगों' जैसे तरानों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

अंग्रेजी हुकूमत में खौफ का पर्याय बन चुके भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को गुपचुप तरीके से दी गई फांसी के पलों को याद कर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस देशभक्तिपूर्ण मौके पर राजकुमार खुराना, सुखदेव बागड़ी, गजेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार, डॉ. बबलू, सोनू अटवाल, सुरेंद्र कुमार, सुभाष तरड़, सरदार मनमोहन सिंह, राजेश विडलान और मास्टर नौरंग सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan