https://www.choptaplus.in/

Sirsa news: नाबालिगा से छेड़छाड़ करने वाला TGT अध्यापक गिरफ्तार— पूरा मामला जानें

घर पर अकेला पाकर की हैवानियत — सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया; जांच जारी, पीड़िता को न्याय दिलाने का पुलिस ने किया वादा।
 
Sirsa Civil Line Police action against TGT teacher arrested for minor molestation, TGT teacher arrested Sirsa

सिरसा: सिरसा जिले में एक टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक) अध्यापक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानी राम को सिरसा शहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू होते ही आरोपी को दबोच लिया गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अध्यापक का उसके घर पर आना-जाना था। बीते दिनों दोपहर के समय आरोपी उसके घर पहुंचा, उस समय मेरे अलावा कोई और घर पर नहीं था। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी की नीयत बदल गई और उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी विजेंद्र सिंह का पीड़िता के परिवार के साथ पुराना परिचय था और वह घर पर आता-जाता रहता था। परिवार ने उस पर भरोसा किया था, लेकिन आरोपी ने इसी विश्वास का नाजायज फायदा उठाया। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुप्त सूचना और विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी को सिरसा शहर से पकड़ा। 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी विजेंद्र सिंह को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जांच अभी भी जारी है और पीड़िता को पूरा न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। 

Rajasthan