https://www.choptaplus.in/

सिरसा: वार्ड 29 के राजीव पार्क की बदलेगी सूरत, 20 लाख रुपए से होगा काया पलट, नगर परिषद चेयरमैन ने किया शुभारंभ

 
Nagar Parishad Chairman Veer Shanti Swaroop and residents inaugurating the renovation work of Rajiv Park in Ward 29, Sirsa by breaking a coconut

सिरसा: शहर के वार्ड नंबर 29 में स्थित राजीव पार्क की बदहाल सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है। नगर परिषद सिरसा द्वारा करीब 20 लाख रुपए की लागत से इस पार्क की काया पलट की जाएगी। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और स्थानीय बी ब्लॉक निवासी चंद्रभान मेहता ने नारियल फोड़कर इस अहम विकास कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर वार्ड पार्षद राखी मौर्या के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा कि शहर के सभी पार्कों की दशा सुधारने के लिए एक विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भी लगातार करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है

Rajiv Park Sirsa Renovation Inauguration
सिरसा के वार्ड 29 में राजीव पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करते नगर परिषद चेयरमैन

शहरवासियों को सुबह-शाम सैर के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके, इसके लिए पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। चेयरमैन ने बताया कि पार्कों के बेहतर रखरखाव और रूपरेखा तय करने में स्थानीय लोगों के साथ सीधा समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जनभागीदारी से ही इन सभी सार्वजनिक संपत्तियों को एक नया और आकर्षक रूप दिया जा सकेगा।

सिरसा के कंगनपुर में अजीबोगरीब चोरी, 7 मोबाइल उड़ाए, लेकिन सबसे महंगे फोन को सड़क पर फेंक फरार

वहीं, नगर परिषद चेयरमैन के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर वार्डवासियों ने 'एक साल-बेमिसाल' का नारा देते हुए खुशी जाहिर की। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में शहर के विकास का पहिया दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगा। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट सुनील मौर्या, पूर्व एमसी राजेश बाहिया, सुरेश मित्तल उर्फ चिनी, नरेश कंदोई, हरीश सचदेवा, सुभाष मक्कड़ और कृष्ण मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Rajasthan