https://www.choptaplus.in/

Sirsa News: अरनियावाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल में 'वर्ल्ड हेल्थ डे' पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, रामकृष्ण खोथ ने बच्चों को किया जागरूक

 
Guests and teachers addressing students during a World Health Day awareness program at Swami Vivekananda School in Arniawali, Sirsa

सिरसा: जिले के अरनियावाली गांव में स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 'वर्ल्ड हेल्थ डे' (World Health Day) के मौके पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके स्वास्थ्य और सही खानपान के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में रायपुर से आए राजा बेनीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण खोथ ने बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें अच्छी सेहत के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि इंसान का स्वस्थ जीवन ही उसकी सभी सुख-सुविधाओं का असली आधार है।

सिरसा: गांव रोहण में PWD की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीण को मिली धमकी, CM के नाम DC को सौंपा ज्ञापन

डॉ. खोथ ने छात्रों को बताया कि बीमारियों से बचने के लिए उन्हें हमेशा ताजे मौसमी फल और हरी सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को कहा कि अगर तुम्हें अपने शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ मजबूत रखना है तो बाजार में मिलने वाले जंक फूड से पूरी तरह से दूरी बना लें।

इस पूरे जागरूकता कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन कोऑर्डिनेटर गौरव कंबोज ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निशा गुप्ता, निहाल सिंह, सरला खोथ और कुलवंतो बेनीवाल सहित स्कूल के कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


 
Rajasthan