https://www.choptaplus.in/

सिरसा में यंग इंडिया म्यूजिकल ग्रुप का परिवार मिलन समारोह — गिटार और अंग्रेजी गीत से झूमा हॉल

 
Young India Musical Group Sirsa members performing at cultural Parivar Milan Samaroh with chief guests Heera Lal Sharma and Vimal Swami
Haryana News/Sirsa: यंग इंडिया म्यूजिकल ग्रुप की ओर से शहर के एक निजी होटल में सांस्कृतिक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा व्यापार मंडल के सचिव व सिरसा जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा और मोबाइल रिटेल एसोसिएशन के प्रधान विमल स्वामी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआरजी स्कूल की प्रमिला शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी ग्रुप के सचिव संजीव शर्मा ने बखूबी निभाई।

म्यूजिकल ग्रुप के प्रधान दीपक कौशिक ने अपने सदस्यों के साथ मुख्यातिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद गायक कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से नए-पुराने गानों के साथ पंजाबी गानों का मिक्सअप पेश कर समारोह को रंगीन बना दिया। माहौल उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब युवा कृष्णा शर्मा ने गिटार पर जादुई धुन छेड़ी और अभिलाषा पांडे ने अंग्रेजी में गीत प्रस्तुत किया।

Young India Musical Group Sirsa Cultural Event 2026

मुख्यातिथि हीरालाल शर्मा और विमल स्वामी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने ग्रुप को भविष्य में भी इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

सदस्यों को स्मृति चिन्ह और गिफ्ट हैंपर से किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सतगुरु ट्रेडर्स के विनित मदान ने सभी को गिफ्ट हैंपर भेंट किए। मुख्यातिथियों को भी क्लब पदाधिकारियों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान दिया गया।
ग्रुप प्रधान दीपक कौशिक ने अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रुप के महासचिव गजेंद्र शर्मा, अग्रवाल सभा के महासचिव अश्वनी बंसल, कोऑर्डिनेटर सी.आर. पांडे, सिंगर रमन नरूला, विक्रम चानना, राजाराम, जसविंद्र चौधरी, रजनी फुटेला, बंटी राठौड़, भोला नागराज सहित अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
 

Rajasthan