https://www.choptaplus.in/

सुहागरात का वो खौफनाक मंजर सुनते सुनते रो पड़ी दुल्हन, सुनकर पुलिस भी हुई हैरान

 
logo

सुहागरात का वो खौफनाक मंजर सुनते सुनते रो पड़ी दुल्हन, सुनकर पुलिस भी हुई हैरान

इंडिया न्यूज़ : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक नई नवेली दुल्हन ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया कि शादी के बाद सुहागरात के दिन ही पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है।

इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा। शिकायत के बाद पुलिस अब महिला के पति को पूछताछ के लिए बुलाएगी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नई-नवेली दुल्हन पति की क्रूरता की कहानी सुनाते सुनते रो पड़ी। महिला की प्रताड़ना की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पति ने सुहागरात के दिन से ही हैवानियत शुरू कर दी थी। वह पहली रात को ही शराब के नशे में चूर होकर आया था। इसके बाद अप्राकृतिक काम शुरू कर दिया। महिला पहली रात तो सब कुछ सहती रही।

 

नशे उतरने के बाद अगले दिन उसने पति को समझाया। पति ने भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं करूंगा। साथ ही शराब पीकर भी नहीं आऊंगा। नई-नवेली दुल्हन कुछ दिनों तक सब कुछ सहती रही। इसके बाद वह मायके चली गई।

पति वहां लेने गया तो वहां भी उसका व्यवहार ऐसा ही रहा। महिला उस रात की घटना के खौफजदा है। अब पति के साथ ससुराल नहीं जाना चाहती है। आठ महीने बाद वह पुलिस के पास पहुंची है। साथ ही पति की हैवानियत की कहानी सुनाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पीड़ित महिला ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली है। उसकी उम्र अभी 20 साल है। बंटी जाटव नाम के लड़के के साथ आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी।

परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से 5 लाख नगद और एक बुलेट दहेज में दी थी। ससुराल पहुंचने के बाद दहेज की मांग बढ़ गई है। सुहागरात के दिन ही पति ने महिला के साथ अनैतिक कृत्य किया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला ये सब कुछ वहां बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह दो दिन बाद ही पति के व्यवहार से तंग आकर मायके लौट गई। वह शराब के नशे में हर रात गंदी हरकतें करता था।

पत्नी के मायके लौटने के बाद शराब के नशे में वह ससुराल भी पहुंचा और वह उसके परिवार के लोगों के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 498-377 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने 16 जनवरी को इसे लेकर शिकायत की है। पुलिस अब मामले में उसके पति से भी पूछताछ करेगी। अब यह मामला सामने आया है। पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Rajasthan