Haryana WeatherUpdate : महीने के आखिरी 10 में दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड के आसार , हो सकती है बूंदाबांदी और ओलावृष्टि
दिसंबर के आखिरी 10 दिन कड़ाके की सर्दी वाले होंगे। माह के आखिर में रात की तरह दिन में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को सुबह के समय हिसार में कोहरे का असर दिखाई दिया। कोहरे के कारण वाहनों की गति पर भी असर पड़ा।
मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी पांच दिन सर्दी का प्रकोप रहेगा। 25 दिसंबर से बाद एक बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके असर से बूंदाबांदी से लेकर ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मानसून सीजन के बाद मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम लगातार शुष्क और साफ बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ऊपरी जेट धाराओं के उत्तरायण होने के कारण कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इन विक्षोभों के असर से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है और मैदानी राज्यों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
इस समय मौसम में किसी बड़े बदलाव का कोई संकेत नहीं है, लेकिन इन पश्चिमी विक्षोभों के चलते कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट या बढ़ोतरी हो सकती है। इन विक्षोभों के प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन साथ ही मौसम में कुछ अस्थिरता भी बनी रहेगी।
उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में इस समय सूखी ठंड और शीतलहर की स्थिति बन रही है, जिससे गंभीर शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है।
वीरवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह के समय हल्का कोहरा और बादल छाए रहे, जिससे दृश्यता में कमी आई। दिनभर लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्वी और उत्तरी हवाएं चलीं, जिनके कारण दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। इस प्रकार, इस समय मैदानी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ी हुई है, और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।