हरियाणा में कल भारी बारिश की चेतावनी: पंजाब और चंडीगढ़ में भी रहें अलर्ट .
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कल भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Updated: Jul 2, 2024, 11:38 IST
5 जिलों में बारिश की संभावना
हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलों में बहुत बढ़िया बारिश रिकार्ड की गई है।
आईएमडी चंडीगढ़ ने जानकारी दी है कि 24 घंटे में महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 163 एमएम बारिश हुई है।
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कल भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे पहले हरियाणा में सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में रात से लेकर सुबह तक बारिश जारी रही।