https://www.choptaplus.in/

हरियाणा के सिरसा में पारा पहुंचा 50 डिग्री सेल्सियस के पार, हिसार और गुड़गांव भी गर्मी से बेहाल

हरियाणा के कई जिलों में मौमस 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
 
heat

1 मई तक होगी परेशानी, फिर बदलेगा मौसम


 हरियाणा के कई जिलों में मौमस 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले महीने पूरे जून लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पिछले साल मई और जून में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है


हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। लू के थपेड़ों से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। बढ़ते पारे ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले करीब 15 दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। बुधवार को हिसार का अधिकतम तापमान 48 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सिल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सिरका का पारा मंगलवार को 50 डिग्री के पार पहुंच गया था। 31 मई से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं कर रहीं प्रभावित


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का सिरसा और हिसार इस समय देश में सबसे गर्म शहरों में है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान हिसार सबसे गर्म रहता था, मगर अब सिरसा ने यह जगह ले ली है। मंगलवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसकी वजह है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं उत्तर-पश्चिम हरियाणा को प्रभावित कर रही है। ये हवाएं एक निश्चित दिशा में बह रही हैं और ऐसा लगातार 15 दिनों से हो रहा है।


1 मई तक होगी परेशानी, फिर बदलेगा मौसम


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं। दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना भी है। तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई की रात मौसम में बदलाव के आसार हैं। एक और दो जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवाएं चलने औक कुछ एक स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।

Rajasthan