हरियाणा के सभी जिलों में पहुंची मानसूनी बारिश ,5 जुलाई तक अलर्ट; उमस कर रही परेशान.
मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
Updated: Jul 3, 2024, 09:51 IST
आगे कैसा रहेगा मौसम
महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक बारिश
सिरसा रहा सबसे गर्म, पारा 40.4 डिग्री दर्ज
हरियाणा में मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। हालांकि इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि मानसून प्रदेश में 28 जून को पहुंचा था, लेकिन इसके बाद भी 6 दिन में अब तक 38.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 37 फीसदी कम है।