हरियाणा में आज फिर बारिश के आसार:तेज हवाएं चलेंगी, देर रात ओलावृष्टि से चना-सरसों को नुकसान।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 दिन से बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। शुक्रवार देर रात भी हिसार के हांसी इलाके में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश और ओलावृष्टि के चलते अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिली है। बादल छाने से रात के तापमान में गिरावट हुई है।
मौसम विभाग ने 16 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने और उसके बाद आंधी और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार की बात करें तो होली के दिन हरियाणा के 10 जिलों में बारिश हुई। पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
इसके अलावा नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।
ओलावृष्टि से फसलें हुई बर्बाद
गुरुवार को फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। ओलावृष्टि से सब्जियां, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
किसान संगठनों ने सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
शुक्रवार की बात करें तो होली के दिन हरियाणा के 10 जिलों में बारिश हुई। पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के टोहाना, जींद के उचाना, नूंह, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।